आंध्र प्रदेश को मिली ऊर्जा संरक्षण निर्माण परियोजना

ईसीबीसी-अनुरूप भवनों की तुलना में सुपर ईसीबीसी 30 से 40 प्रतिशत अधिक दक्ष है। ऑन-साइट नवीकरणीय ऊर्जा के अतिरिक्त ये भवन आसानी से 'नेट जीरो एनर्जी बिल्डिंग' बन सकते हैं।

andhra pradesh

ऊर्जा दक्षता और संरक्षण की दिशा में आंध्र प्रदेश सरकार के ठोस प्रयासों ने इसे एक और विशेष परियोजना हासिल करने में मदद की है। विशाखापत्तनम में एक मॉडल सुपर ईसीबीसी (ऊर्जा संरक्षण भवन कोड) भवन के निर्माण के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने ऊर्जा विभाग के तहत राज्य की तरफ से नामित एजेंसी- आंध्र प्रदेश राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन (एपीएसईसीएम को वित्तीय सहायता प्रदान की है।

ईसीबीसी-अनुरूप भवनों की तुलना में सुपर ईसीबीसी 30 से 40 प्रतिशत अधिक दक्ष है। ऑन-साइट नवीकरणीय ऊर्जा के अतिरिक्त ये भवन आसानी से 'नेट जीरो एनर्जी बिल्डिंग' बन सकते हैं। ईसीबीसी भवनों में 25 प्रतिशत कम ऊर्जा की खपत होती है, जबकि सुपर ईसीबीसी भवनों में 50 प्रतिशत कम ऊर्जा की खपत होती है।

राज्य में सभी क्षेत्रों को कवर करते हुए हर साल लगभग 7 प्रतिशत की ऊर्जा मांग में पर्याप्त वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, यह अनुमान लगाया गया है कि भवन निर्माण क्षेत्र ऊर्जा की मांग में वृद्धि में एक प्रमुख हिस्से के तौर पर जिम्मेदार है और इसमें काफी बचत क्षमता है जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा लागत में कमी के साथ-साथ ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में भी कमी आती है। ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने में राज्य की पहल और प्रतिबद्धता को स्वीकार करते हुए, बीईई ने सुपर ईसीबीसी भवनों के प्रदर्शन के लिए देश के कुछ अन्य राज्यों के साथ आंध्र प्रदेश का चयन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+