Andhra Pradesh Floods : कोनसीमा दौरा कर 25 जुलाई को हालात का जायजा लेंगे CM जगन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी 25 जुलाई को कोनसीमा जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं।
विजयवाड़ा, 23 जुलाई : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के 25 जुलाई को कोनसीमा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों (Andhra Pradesh floods) का दौरा करने की संभावना है। जिला प्रशासन ने सोमवार को सीएम जगन के आगमन से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए अपने अधिकारियों को तैयार कर लिया है।

बताया जाता है कि जिला कलेक्टर हिमांशु शुक्ला ने पी गन्नावरम में हेलीपैड का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. अधिकारियों के अनुसार, सीएम जगन जिले में क्षतिग्रस्त फसलों का दौरा करेंगे और वहां से अन्नामपल्ली एक्वाडक्ट परियोजना के लिए आगे बढ़ेंगे और परियोजना को हुए नुकसान की मात्रा का पता लगाएंगे।
बता दें कि गोदावरी नदी में उफान के कारण आंध्र प्रदेश के कई गांव प्रभावित हुए हैं। एलुरु में फंसे गांवों में रेस्क्यू के लिए भारतीय नौसेना के हेलिकॉप्टरों को तैनात किया गया। नौसेना ने बचाव और राहत अभियान जिला प्रशासन के अनुरोध पर गुरुवार चलाया। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक विशाखापत्तनम में आईएनएस देगा (INS Dega at Visakhapatnam) से दो मध्यम-लिफ्ट यूएच 3 एच (UH3H) हेलीकॉप्टर लॉन्च किए गए।
गोदावरी नदी में बाढ़
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक नौसेना के हेलीकॉप्टरों ने वेलैरपाडु मंडल में कोइदा (7 बस्तियों और कटकुर (9 बस्तियों) के जल-जमाव वाले क्षेत्रों में मानवीय सहायता प्रदान की। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री, दवाएं, दूध, ब्रेड आदि सहित राहत सामग्री दी गई।












Click it and Unblock the Notifications