आंध्र प्रदेश: जल्द शुरू होगी ऊर्जा दक्षता कार्य योजना
ऊर्जा विभाग के तहत एपी राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन (एपीएसईसीएम) ने राज्य ऊर्जा दक्षता कार्य योजना (एसईईएपी) को अंतिम रूप देने के लिए एक अंतिम सत्यापन कार्यशाला आयोजित की। ये 2030 तक 3.88 मिलियन टन तेल के बराबर ऊर्जा बचत हासिल करने में मदद करेगी।
APSECM ने गुरुवार को विजयवाड़ा में SEEAP के अंतिम सत्यापन के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस दौरान विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) के विजयानंद ने कहा कि भारत सरकार ने 2030 तक कार्बन तीव्रता में 45% की कमी का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

सीआईआई की रिपोर्ट के अनुसार एसईईएपी का उद्देश्य बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करना और ऊर्जा दक्षता क्षेत्र में लगभग 8,000 करोड़ रुपये की बाजार क्षमता बनाने की योजना है। इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications