आंध्र प्रदेश सीएम जगन बोले- हमारी सरकार घोटालेबाजों से युद्ध कर रही है, राज्य को लूटना मेरी नीति नहीं
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने कहा राज्य को लूटना मेरी नीति नहीं हैं। विपक्षी दलों के खोखले वादों के प्रलोभन में कतई ना आएं। वाईएसआरसीपी (YSRCP) के लिए किया गया वोट गरीब समर्थक सरकार को आंध्र प्रदेश में बरकरार रखेगा। रेड्डी ने कहा हमारी सरकार भगवान और लोगों के समर्थन पर निर्भर हैं।

इसके साथ ही सीएम जगन ने राज्य के वोटरों से आह्वान किया कि अगर उन्हें लगता है कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों से उन्हें और राज्य को लाभ हुआ है तो वे उनके सिपाही बनें और आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी को फिर से सत्ता में लाएं।
राज्य की विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) नेताओं की आलोचना करते हुए सीएम जगन रेड्डी ने कहा उनकी सरकार घोटालेबाजों के साथ युद्ध कर रही है। मुख्यमंत्री जगन ने इसे गरीब समर्थक सरकार और पूंजीपतियों के बीच युद्ध और सत्तारूढ़ दल के बीच युद्ध बताया। सीएम ने कहा जो चाहता है कि कल्याणकारी योजनाएं जारी रहें तो हमारी पार्टी को वोट दे और अगर विपक्षी पार्टी को वो चुनता है तो वो बता दें वो दल चुनाव के बाद लोगों को धोखा देना चाहता है।
सीएम ने कहा यह उस सरकार के बीच युद्ध है जो बिना किसी पुर्वाग्रह के राज्य की जनता के हित के लिए काम कर रही है और लगातार कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है। वहीं विपक्षी पार्टी टीडीपी ने अपने शासन के दौरान कौशल विकास घोटाला किया। इसके अलावा अमरावती इनर रिंग घोटाला, फाइबर ग्रिड घोटाला, आवंटित भूमि घोटाला किया।
जगन मोहन रेड्डी ने कहा हमारी सरकार ने 30,76,000 गृह स्थल पट्टे दिए तब विपक्षी दल ने विरोध किया जनसांख्यिकीय असंतुलन का हवाला देते हुए अदालतों का रुख किया।
मुख्यमंत्री वाईएसआर वाहन मित्रा की पांचवीं किश्त के लिए 275.93 करोड़ रुपये वितरित संबंधी कार्यक्रम में ये सारी बातें कहीं। सीएम ने बताया वाईएसआर वाहन मित्रा योजना से 2,75,931 ऑटो, टैक्सी, मैक्सी कैब चालक और एमडीयू ऑपरेटर लाभान्वित होंगे।
वहीं सीएम जगन ने बताया डीबीडी कल्याण राशि का 80 प्रतिशत डीबीटी कल्याण राशि का 80 प्रतिशत एससी, बीसी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदायों को मिल चुका है। सीएम जगन रेड्डी ने कहा 83 प्रतिशत सरकारी नौकरियां भी उन्हें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications