आंध्र प्रदेश: पूर्व सीएम नायडू जुड़े दो घोटालों की सीबीआई ने शुरू की जांच, बढ़ सकती है मुसीबत

आने वाले दिनों में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसकी वजह है कि आंध्र प्रदेश में दो हाई-प्रोफाइल घोटालों की जांच एपी अपराध जांच विभाग (एपीसीआईडी) ने शुरू कर दी है। आईटी घोटाला और कौशल विकास निगम में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े ये मामले हैं।

Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और अनुबंधों में संभावित अनियमितताओं के मद्देनजर ये कदम उठाया है।
आंध्र प्रदेश अपराध जांच विभाग (एपी सीआईडी) ने आईटी घोटाले से जुड़े प्रमुख लोगों को नोटिस जारी किया है। जिसमें मनोज वासुदेव पारदासनी और योगेश गुप्ता शामिल हैं जिन्होंने तीन महीने में कौशल विकास निगम के लिए 371 करोड़ रुपये के पुनर्वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सीआईडी ​​का प्रमुख उद्देश्‍य भ्रष्टाचार की सीमा को उजागर कर घोटालों में शामिल व्यक्तियों के बीच किसी भी संभावित संबंध है या नहीं इसका पता लगाना है।

बता दें चंद्रबाबू नायडू के पीए श्रीनिवास के खिलफ वित्‍ती अनिमिततााओंके सीधे आरोप उजागर हुए हैं। उन पर दोनों घोटालों में धन प्राप्‍त करने का संदेश है। इसके अलावा दुबई में चंद्रबाबू नायडू तक फंड पहुंचने के भी आरोप हैं।

वहीं इनकम टैक्‍स विभाग ने शापूरजी पालोनजी कंपनी लिमिटेड (एसपीसीएल) और एलएंडटी के प्रतिनिधि मनोज वासुदेव परदासनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ये वो ही दोनों शख्‍स हैं जिन पर चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान बुनियादी ढांचा ठेकेदारों से 'पेबैक' की व्यवस्था करने का आरोप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+