आंध्र प्रदेश: 6 मिलियन यात्रियों की होगी भोगापुरम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की क्षमता
आंध्र प्रदेश का ये हवाई अड्डा एक नई पीढ़ी का प्रौद्योगिकी-सक्षम हवाई अड्डा भी होगा, जो एक बेहतर यात्री अनुभव प्रदान करेगा।

विजयनगरम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को हवाई अड्डे का खाका जारी करते हुए कहा कि भोगापुरम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की प्रारंभिक क्षमता प्रति वर्ष छह मिलियन यात्रियों की होगी और एक वर्ष में चरणबद्ध तरीके से 40 मिलियन से अधिक यात्रियों तक बढ़ जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि ये हवाईअड्डा विजयनगरम जिले के भोगापुरम मंडल में 2,203.26 एकड़ में फैला होगा। साथ ही अधिकारियों ने कहा कि परियोजना के पहले चरण को 4,592 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरा किया जाएगा। पहले चरण का निर्माण 36 महीनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
भोगापुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एक समावेशी दृष्टिकोण के माध्यम से पर्यावरणीय स्थिरता और क्षेत्र के सामाजिक विकास पर ध्यान देने वाला एक स्मार्ट हवाई अड्डा होगा।
अधिकारियों ने बताया कि ये हवाई अड्डा एक नई पीढ़ी का प्रौद्योगिकी-सक्षम हवाई अड्डा भी होगा, जो एक बेहतर यात्री अनुभव प्रदान करेगा। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा उत्तरी आंध्र प्रदेश का चेहरा कैसे बदलेगा, इस पर विस्तार से बताते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास में आर्थिक गुणक के रूप में कार्य करेगी।
यह उत्तरी आंध्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में तेजी लाएगा और हवाई अड्डे के क्षेत्र में और उसके आसपास प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित करेगा। जिला अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण चरण के दौरान 5,000 से अधिक लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा, जबकि संचालन चरण के दौरान यह दोगुना हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications