आंध्र प्रदेश: अन्नामय्या जिले का मनरेगा के तहत 470 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य

Andhra Pradesh Annamayya district aims to spend 470 crore under MGNREGS

अमरावती, 15 जून: आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के प्रशासन ने 2022-23 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGS) के तहत 60:40 के अनुपात में मजदूरी और सामग्री घटक पर 470 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में 3.2 लाख जॉब कार्ड धारक हैं और उनमें से 1.9 लाख सक्रिय हैं। योजना में हर मजदूर को न्यूनतम 257 रुपए दैनिक वेतन के साथ 100 दिनों के लिए काम दिया जाता है। राज्य में श्रमिकों को मजदूरी देने में जिला पांचवें स्थान पर है।

sxsx

नरेगा के फील्ड कर्मचारी मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर रहे हैं। संबेपल्ली मंडल की उमादेवी कहती हैं, मैं नरेगा के माध्यम से एक सप्ताह में औसतन 1,300 से 1,500 रुपए कमाती हूं। ऐसे में बचाए गए पैसे से मैं एक गाय खरीद पाई। भले ही कृषि से संबंधित कार्य पूरे हो गए हों लेकिन सभी ग्राम पंचायतों में नरेगा के काम पूरे जोरों पर हैं। परियोजना निदेशक, एपीडी, एपीओ श्रमिकों को नरेगा कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिला कलेक्टर पीएस गिरीशा का इस पर कहना है कि उन्होंने मजदूरी के लिए 280 करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+