हैदराबाद: मीडिया दिग्गज रामोजी राव पर मार्गदर्शी चिटफंड घोटाले में केस दर्ज

मार्गदर्शी चिट फंड्स प्राइवेट लिमिटेड (एमसीएफपीएल) के संचालन में कथित अनियमितताओं के संबंध में आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा दर्ज सात एफआईआर में मीडिया दिग्गज रामोजी राव का नाम भी शामिल है।

एफआईआर में एमसीएफपीएल के अध्यक्ष राव पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी का आरोप लगाया गया है। एफआईआर में राव की बहू और कंपनी की प्रबंध निदेशक शैलजा किरण और अन्य का भी नाम है।

Andhra CID books Ramoji Rao in Margadarsi chit fund case

राव सबसे अधिक प्रसार वाले तेलुगू अखबार 'ईनाडु' के मालिक हैं, जो वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस सरकार के निशाने पर रहा है। राव के ईनाडु समूह और रेड्डी परिवार के बीच झगड़ा जगन के पिता वाईएस राजशेखर रेड्डी के दिनों से है, जब वह तत्कालीन संयुक्त आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।

सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी जगन सरकार के खिलाफ कथित तौर पर प्रोपेगेंडा फैलाने के लिए राव के स्वामित्व वाले मीडिया संस्थानों को 'येलो (पीत) मीडिया के रूप में संदर्भित करती है।

नवीनतम मामले के संबंध में आंध्र प्रदेश सीआईडी ने कहा कि अपनी जांच के दौरान उसने पाया था कि मार्गदर्शी मनी लॉन्ड्रिंग, धन की हेराफेरी, कॉरपोरेट धोखाधड़ी, बेनामी लेनदेन में शामिल अदृश्य ग्राहकों की मदद करने और आयकर चोरी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है।

आंध्र प्रदेश सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मंगलवार (20 जून) को जारी एक प्रेस नोट में कहा, 'चूंकि ये उल्लंघन केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के क्षेत्र से संबंधित हैं, इसलिए हमने दिल्ली और हैदराबाद में संबंधित एजेंसियों से मुलाकात की है और उनसे कंपनी के खिलाफ समय पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

जांच एजेंसी ने मार्गदर्शी द्वारा अपनाई जा रही वित्तीय प्रथाओं की तुलना उन वित्तीय प्रथाओं से की है, जिनके परिणामस्वरूप सत्यम कंप्यूटर घोटाला, सहारा इंडिया परिवार निवेशक धोखाधड़ी मामला और शारदा चिट फंड घोटाला जैसे हाई-प्रोफाइल मामले सामने आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+