अमित शाह की रैली:29 जनवरी को हरियाणा आएंगे, दो दिन रूकेंगे

भारत जोड़ो यात्रा के बाद हरियाणा BJP जीटी रोड बेल्ट में हुए डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

amit shah

चंडीगढ़ः भारत जोड़ो यात्रा के बाद हरियाणा BJP जीटी रोड बेल्ट में हुए डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। इसी के तहत 29 जनवरी को पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के प्रभाव वाले सोनीपत के गोहाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली का आयोजन किया है। रैली के सफल आयोजन के लिए सांसद रमेश कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने संयोजक बनाया है।

साथ ही विधायक और पार्टी के प्रदेश महासचिव मोहन लाल कौशिक को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठकों में भी शाह होंगे शामिल
2024 के चुनावों को देखते हुए हरियाणा भाजपा शाह की रैली के दौरान कई बैठकें भी आयोजित करेगी। इनमें केंद्रीय मंत्री शाह राज्य के सांसदों, विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर भी इन बैठकों में मौजूद रहेंगे। पार्टी स्तर पर इसका शेड्यूल बनाया जा रहा है।

हरियाणा में राहुल गांधी ने दूसरे चरण में भारत जोड़ो यात्रा जीटी रोड बेल्ट में निकाली थी। यात्रा पानीपत से शुरू होकर करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश कर गई थी।
हरियाणा में राहुल गांधी ने दूसरे चरण में भारत जोड़ो यात्रा जीटी रोड बेल्ट में निकाली थी। यात्रा पानीपत से शुरू होकर करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला होते हुए पंजाब में प्रवेश कर गई थी।
अमित शाह दो दिन रुकेंगे हरियाणा
हरियाणा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन रूकेंगे। वे इस दौरान होने वाली बैठकों में हरियाणा नेतृत्व से चुनावों को लेकर फीडबैक व तैयारियों को लेकर मंथन करेंगे। पार्टी नेताओं का कहना है कि रैली को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए, यह पहले से ही निर्धारित थी। हालांकि इस रैली का आयोजन 2022 में किया जाना था।

रविदास जयंती पर होंगे 3 कार्यक्रम
हरियाणा भाजपा 3 फरवरी को होने वाली रविदास जयंती पर प्रदेश भर में तीन कार्यक्रम करने जा रही है। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए नरवाना में सांसद कृष्ण पंवार को संयोजक बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम के संयोजक की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल और यमुनानगर में सांसद रतन लाल कटारिया को संयोजक बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+