Amit Shah Gwalior Visit की तैयारियों में जुटे भाजपाई, सिंधिया-तोमर के साथ बनेगी रणनीति

Amit Shah Gwalior Visit चर्चा में है। केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह 16 अक्टूबर को राजमाता विजया राजे सिंधिया विमानताल की आधारशिला रखने के लिये आ रहे हैं।

Amit Shah Gwalior Visit चर्चा में है। केंद्रीय गृहमंत्री एवं पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह 16 अक्टूबर को राजमाता विजया राजे सिंधिया विमानताल की आधारशिला रखने के लिये आ रहे हैं। गृहमंत्री मेला ग्राउंड में एक विशाल सभा को भी संबोधित कर भविष्य की रणनीति के संकेत देंगे। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिये प्रशासनिक व संगठन स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं।

Amit Shah Gwalior Visit

बुधवार को सुबह नौ बजे श्याम वाटिका में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रदेश सरकार के आधा दर्जन मंत्री के साथ संगठन के प्रमुख लोग मौजूद रहे। बैठक में गृहमंत्री की सभा में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की रणनीति तैयार की गई है।

गौरतलब है कि अमित शाह का दौरा मध्य प्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा के जनाधार और मजबूत करने के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। भाजपा के चाणक्य के रूप में मीडिया जगत में सुर्खियों में रहे शाह भले ही एयरपोर्ट की आधारशिला रखने आ रहे हों, लेकिन इसी मौके पर करीब एक लाख लोगों की मौजूदगी वाली जनसभा अगले साल नवंबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों का संकेत भी माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+