कांग्रेस में विलय की अफवाह के बीच वाईएस शर्मिला ने राहुल को दी जन्मदिन की बधाई, क्या है इसके राजनीतिक मायने

वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की प्रमुख वाईएस शर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। काफी वक्त से ये अफवाह भी फैल रही कि उनकी पार्टी का कांग्रेस में विलय भी हो सकता है।

ऐसे में सवाल ये उठ रहा कि क्या कांग्रेस शर्मिला को तेलंगाना या आंध्र प्रदेश में कोई बड़ी जिम्मेदारी देगी या फिर उनको उनके ही भाई आंध्र सीएम जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ खड़ा किया जाएगा।

YS Sharmil

हालांकि 23 जून को शर्मिला ने आंध्र प्रदेश कांग्रेस इकाई में शामिल होने की सभी चर्चाओं से साफ इनकार कर दिया। उनके कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की थी, जिसमें कहा गया कि मीडिया में कांग्रेस के साथ विलय की जो बात चल रही, उसमें सच्चाई नहीं है। उनका भविष्य केवल तेलंगाना के साथ, तेलंगाना में है। उनकी इच्छा, उनका संघर्ष अकेले तेलंगाना के लिए है।

वहीं वाईएसआरटीपी के सूत्रों ने पुष्टि की कि फिलहाल कांग्रेस के साथ बातचीत चल रही है और अगर शर्मिला कोई कदम उठाती हैं, तो वह पार्टी की तेलंगाना इकाई के साथ जुड़ना होगा। वाईएसआरटीपी के पास वर्तमान स्थिति में जीवित रहने के लिए अन्य पार्टियों की तरह कोई बड़ा वित्तीय या अन्य संसाधन नहीं है।

शर्मिला के भाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और वो वहां कोई समीकरण नहीं बिगाड़ सकतीं। कांग्रेस का पारंपरिक मतदाता आधार वाईएसआरसीपी में स्थानांतरित हो गया है। उनके पिता वाईएसआर अभी भी तेलंगाना में एक फैक्टर हैं, जो राज्य में नेताओं के अभियानों के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+