'तेलंगाना में सभी सड़कों को किया जाएगा उपग्रह रिमोट सेंसिंग सिस्टम के माध्यम से मैप'
तेलंगाना राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार ने कहा कि बेहतर योजना और रखरखाव में मदद करने के लिए उपग्रह रिमोट सेंसिंग सिस्टम की मदद से राज्य की सभी सड़कों की मैपिंग की जाएगी।

हैदराबादः तेलंगाना राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष बी विनोद कुमार ने कहा कि बेहतर योजना और रखरखाव में मदद करने के लिए उपग्रह रिमोट सेंसिंग सिस्टम की मदद से राज्य की सभी सड़कों की मैपिंग की जाएगी।
तेलंगाना रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (टीआरएसी) के अतिरिक्त महानिदेशक जी श्रीनिवास रेड्डी और केंद्र के अन्य वैज्ञानिकों के साथ यहां सोमवार को बैठक के दौरान विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश में पंचायत राज, सड़कें और भवन, स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे सड़कों की लंबाई-चौड़ाई रिमोट सेंसिंग की मदद से मैप की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़कों पर पुलियाओं और पुलों की जरूरत भी सैटेलाइट रिमोट सेंसिंग सिस्टम के जरिए मैप की जाएगी।
विनोद कुमार ने कहा कि भविष्य में छोटी से छोटी सड़क कनेक्टिविटी बिछाने के लिए सैटेलाइट मैपिंग बहुत उपयोगी होगी। सैटेलाइट मैपिंग राज्य में सड़कें बिछाने की भविष्य की कार्य योजनाओं के लिए एक गाइड के रूप में काम करेगी। उन्होंने अधिकारियों से रोड सेटेलाइट मैपिंग प्रक्रिया को निर्धारित समय में पूरा करने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications