राजस्थान में हवाई पट्टियों का विस्तार होगा, सीएम गहलोत ने उठाया ये कदम

जयपुर, 12 सितंबर। राजस्थान में हवाई पट्टियों का विस्तार होगा। सीएम अशोक गहलोत ने राज्य की 10 हवाई पट्टियों के विस्तार एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 37 करोड़ 75 लाख रूपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गहलोत की मंजूरी से राज्य स्वामित्व वाली इन हवाई पट्टियों पर रनवे रीकारपैटिंग, बाउंड्री वॉल निर्माण, कंपाउंड वॉल निर्माण, हवाई पट्टी का नवीनीकरण सहित विभिन्न कार्य होंगे। इनमें कोलाना (झालावाड़) हवाई पट्टी के लिए मेगा हाइवे एवं बुद्ध मण्डावर रोड शिफ्टिंग व बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 14 करोड़, आबू रोड (सिरोही) हवाई पट्टी की रनवे रीकारपैटिंग एवं बाउंड्री वॉल की ऊंचाई में वृद्धि के लिए 4 करोड़, फलौदी (जोधपुर) हवाई पट्टी के रनवे की रीकारपैटिंग के लिए 1.97 करोड़, तलवाड़ा (बांसवाड़ा) हवाई पट्टी की रनवे रीकारपैटिंग व एप्रोच रोड की मरम्मत एवं प्रतीक्षालय भवन के निर्माण के लिए 3.40 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जाएंगे।

राजस्थान में हवाई पट्टियों का विस्तार होगा, सीएम गहलोत ने उठाया ये कदम

पड़िहारा हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए 4.60 करोड़

पड़िहारा (चूरू) हवाई पट्टी की कंपाउंड वॉल एवं र्वतमान हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए 4.60 करोड़ रुपये, सिरोही हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 4.50 करोड़, तारापुरा (सीकर) हवाई पट्टी के नवीनीकरण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए 2 करोड़, कुम्हेर (भरतपुर) हवाई पट्टी की कंपाउंड वॉल के लिए 2 करोड़, सवाईमाधोपुर हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए 1.23 करोड़ तथा हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) हवाई पट्टी की बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए 5 लाख रूपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है।

आघुनिकरण को मिलेगी गति

उल्लेखनीय है कि सीएम गहलोत ने पहले ही संकेत दिए थे कि उनकी सरकार हवाई पट्टियों के विस्तार की दिशा में काम करेगी। हवाई पट्ट्यिों के विभिन्न कार्यौं के लिए बजट राशि स्वीकृत होने से काम में गति आएगी। सीएम गहलो की इस पहल से सुविधाओं का विस्तार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+