छत्तीसगढ़ बजट सत्र के बाद सभी विधानसभा क्षेत्र में रात गुजारेंगे सीएम बघेल, जनता से लेंगे फीडबैक

रायपुर। विधानसभा का बजट सत्र पूर्ण होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे। इस दौरान वे सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रात्रि विश्राम करेंगे और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, व्यापारियों, महिला समूहों, कर्मचारी संगठनों, श्रमिक संगठनों से सीधे बातचीत करके शासन के कामकाज का फीडबैक लेंगे।

after the chhattisgarh budget session cm baghel will spend the night in all the assembly constituencies will take feedback from the public

दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू

सीएम बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अपने इस दौरे के दौरान बघेल विशेष रूप से गोठानों में चल रही गतिविधियों को देखेंगे। सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी कार्यक्रम, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की समीक्षा करेंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मिलेट मिशन, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना, वन अधिकार कानून, वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण, छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन, राजस्व प्रकरणों के निराकरण, जल-जीवन मिशन आदि योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूलों का भी निरीक्षण करेंगे और छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा करेंगे।

मणिपुर पहुंचे सिंहदेव, कांग्रेस पदाधिकारियों से की चर्चा

मणिपुर विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मंगलवार को इंफाल पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के साथ सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। बैठक में चुनाव परिणाम और मतगणना के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मणिपुर प्रभारी भक्त चरणदास, सांसद विंसेंट पाला, मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष एन लोकेन सिंह और इमरान किदवई मौजूद थे।

छन्नी साहू के बहाने सरकार पर निशाना

सदन में चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक छन्न्ी साहू के सुरक्षा वापस करने का मुद्द उठा। विपक्षी सदस्यों के साथ ही सत्ता पक्ष के शैलेष पांडेय ने भी सरकार से इस पर ध्यान देने का आग्रह किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौश्ािक ने कहा कि आज विश्व महिला दिवस है। कांग्रेस की एक महिला विधायक दोपहिया में विधानसभा आ रही है, अपनी सुरक्षा सरकार को लौटा दी है...आखिर क्यों? जब एक महिला विधायक को सम्मान नहीं दे पाते तो किस बात का महिला दिवस मना रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+