दिल्ली में अब सरकारी स्कूलों के बाद निजी स्कूलों में भी शुरू होगा उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बाद अब निजी स्कूलों में भी उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

नई दिल्ली, 12 जून: अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों के बाद निजी स्कूलों में भी उद्यमिता मानसिकता पाठ्यक्रम (ईएमसी) शुरू किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर कहा कि पाठ्यक्रम नौवीं से 12वीं के छात्रों के लिए होगा। इसमें प्रतिदिन एक कक्षा ईएमसी की होगी। निदेशालय ने कहा कि जिन निजी स्कूलों ने दिल्ली सरकार के इस पाठ्यक्रम में दिलचस्पी दिखाई है उनके लिए सरकार ने इस सत्र से ही पाठ्यक्रम को लांच किया है।

school

छात्रों की मानसिकता पर करना है काम
निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की मानसिकता पर काम करना और उसका निर्माण करना है। पाठ्यक्रम के तहत स्कूली शिक्षा के दौरान ही छात्रों की मानसिकता को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि वो इस देश के अच्छे और बेहतर नागरिक बन के उभरे। इससे छात्रों को किसी भी चुनौती का सामना करने का कौशल मिलेगा।

17 जून तक शिक्षा निदेशालय का भरना होगा लिंक
अधिकारी ने कहा कि जिन स्कूलों ने इस पाठ्यक्रम को शुरू करने की अनुमति दी है उन्हें 17 जून तक शिक्षा निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक पर फार्म भरना होगा। वहीं, जिन्होंने अनुमति नहीं दी है और अब पाठ्यक्रम शुरू करना चाहते हैं को वो भी इस फार्म को भर के जमा कर सकते हैं।

पाठ्यक्रम से छात्रों को मिलेगा प्रायोगिक ज्ञान
निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि छात्रों में उद्यमशीलता की मानसिकता विकसित करने के लिए इस पाठ्यक्रम को मुख्य रूप से अनुभवात्मक बनाया गया है। ताकि छात्रों को प्रायोगिक ज्ञान भी मिलता रहे। पाठ्यक्रम को छह घटकों में पढ़ाया जाएगा। इसमें दो कक्षा के बाहर और चार कक्षा के बाहर के हैं। शिक्षकों को इसे पढ़ाने के लिए विशेष रूप से विकसित शिक्षक मैनुअल भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+