पंजाबः सिंगला की बर्खास्तगी के बाद पूर्व मंत्रियों और MLA पर शिकंजा कसने की तैयारी में मान सरकार

नई दिल्ली, 27 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। सिंगला की बर्खास्तगी के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी सरकार में ही पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बीच ठन गई है। और अब इसमें आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास अपने कार्यकाल के दौरान अपने ही मंत्री या विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो उनका नाम सार्वजनिक करें। इधर मान सरकार सिंगला की बर्खास्तगी के बाद पूर्व मंत्रियों और विधायकों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना रही है।

After dismissal of Singla Mann government is preparing to tighten the noose on former ministers and MLA

गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि उनके पास कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के नाम हैं जिन्होंने अवैध रेत खनन में भ्रष्टाचार किया था। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह भ्रष्टाचार में लिप्त पूर्व मंत्रियों को नाम सार्वजनिक करें और उनके बारे में जांच एजेंसियों को ठोस सबूत दें ताकि सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।

कैप्टन ने अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह कहकर खलबली मचा दी थी कि वे रेत खनन में संलिप्त कई पूर्व मंत्रियों के बारे में जानते हैं और उनका नाम मुख्यमंत्री को बता सकते हैं। इसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट में मंत्री रह चुके सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी कि वे कैप्टन अमरिंदर सिंह से रेत खनन में शामिल कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्रियों का नाम बताने के लिए कहे। सुखजिंदर सिंह और कैप्टन अमरिंदर सिंह में जुबानी जंग के बाद आम आदमी पार्टी ने आज कैप्टन अमरिंदर सिंह को नाम बताने की चुनौती दे डाली। आम आदमी पार्टी के पंजाब के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही मंत्री पर तुरंत एक्शन लिया है। अगर कैप्टन की सरकार में भ्रष्टाचारी मंत्री थे तो कैप्टन और रंधावा ने अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की। कंग ने कहा, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल दोनों ने कहा था कि जिस विभाग में वे मंत्री थी, वहां बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार था, लेकिन पिछली सरकारों ने इसके बारे में कुछ नहीं किया।

कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई तय

कंग ने कहा, यह बहुत गंभीर मामला है। अगर उनलोगों के पास नाम हैं तो पंजाब पुलिस के सामने उन्हें इसका सबूत देना चाहिए। प्रशासन भ्रष्टाचार के खिलाप तुरंत कार्रवाई करेगी। आप सूत्रों ने बताया कि सिंगला पर कार्रवाई के बाद प्रशासन अब उन विधायकों और मंत्रियों पर कच्चा चिट्ठा तैयार कर रहा है जिनके खिलाफ जनता में भ्रष्टाचार के आरोप सार्वजनिक हैं। सूत्रों ने कहा कि अवैध रेत खनन मामले में कई बड़े नामों का खुलासा होने वाली है। आप साफ सुशासन के नाम पर ही सत्ता में आई है भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसलिए सरकार कार्रवाई पर जोर दे रही है। इसके तहत कई पूर्व मंत्रियों और विधायकों के खिलाफ कार्रवाई तय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+