सुखबीर बादल को भगवंत मान के जवाब के बाद हरजोत सिंह बैंस ने भी साधा निशाना
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत के खिलाफ दिए विवादित बयान पर पंजाब की सियासत पूरी तरह गर्मा गई है। जहां पहले मुख्यमंत्री मान ने सुखबीर को करारा जवाब दिया था।
वहीं अब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करके बादल को जवाब दिया है। बैंस ने ट्वीट में कहा कि सुखबीर बादल जी, अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद अभी आप अहंकार में हो?

उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के बाद मुख्यमंत्री मान जी सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले नेता है। आपने मान जी को बुरा नहीं बोला बल्कि पंजाब के लोगों का निरादर किया है जो आपको कभी भी माफ नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications