Odisha News: ओडिशा में निवेश करना चाहता है ASE, जल्द भेजेगा प्रपोजल
सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सर्विस की बड़ी कंपनी एडवांस्ड सेमीकंडक्टर इंजीनियरिंग (एएसई) ने ओडिशा में निवेश करना चाहता है। एएसई जल्द ही राज्य सरकार को अपना प्रपोजल भेजेगा।
दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत के बाद राज्य की क्षमता से प्रभावित होकर कंपनी ने कहा कि वह जल्द ही इस पूरे मामले पर एक डिटेल प्रपोजल सबके सामने रखेगी और मूल्यांकन के लिए एक टीम ओडिशा भेजेगी।

ओडिशा प्रतिनिधिमंडल ने एएसई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यिन चांग से मुलाकात की और राज्य में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में उनसे चर्चा की। एएसई वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े आउटसोर्स सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट (ओएसएटी) प्रदाताओं में से एक है कंपनी फिलहाल ताइवान, चीन, जापान, मलेशिया, कोरिया और सिंगापुर सहित पूर्वी और दक्षिण पूर्व एशिया में है।
प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन में भी हिस्सा लिया, जहां आईटी, उद्यम पूंजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स और एआई/एमएल जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले 40 से अधिक प्रमुख सीईओ और सीएक्सओ उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications