हरियाणा के सरकारी स्कूलों में लगभग सभी बच्चों का हो चुका दाखिला, MIS पोर्टल पर किया जा रहा अपडेट
चंडीगढ़, 10 जून। हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में लगभग सभी बच्चों का दाखिला हो चुका है और इस डेटा को MIS पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य जारी है। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिलों के संदर्भ में समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पूर्णतः गलत एवं मनगढ़ंत हैं।

समाचार पत्र के मुताबिक, नए शैक्षणिक सत्र से दाखिलों को लेकर एमआइएस पोर्टल में कई बदलाव किए है। यह डिजिटल करने को किया गया था। मगर यह डिजिटल की मांग ही शिक्षकों के लिए ही मुसीबत बन गई। क्योंकि स्कूल में बच्चे दाखिले के लिए तो आए थे, पर किसी का दाखिला नहीं हो सका। किसी बच्चे का पीपीपी नहीं बना है तो किसी की उम्र कम है। इस वजह से उनका दाखिला नहीं हुआ। अधिकांश बच्चों ने निजी स्कूलों में दाखिला ले लिया तो कुछ ने प्ले स्कूल में दाखिल ले लिया।
समाचार का खंडन करते प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि राज्य में गर्मी की छुट्टियों में ही प्रत्येक वर्ष डेटा को अपडेट करने का कार्य किया जाता है। इससे पूर्व भी स्कूलों में यही दाखिला प्रक्रिया रही है। डेटा में कोई छेड़खानी ना हो इसके लिए ओटीपी की व्यवस्था टीचर को दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications