आदमपुर उपचुनाव की तैयारियों में जुटे खट्टर-धनखड़

चंडीगढ़, 5 अक्टूबर। हिसार जिले की आदमपुर सीट का उपचुनाव सत्‍ताधारी भाजपा और विपक्ष कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्‍ठा का प्रश्‍न बन गया है। यह उपुचनाव भाजपा के साथ-साथ कुलदीप बिश्‍नोई के लिए बेहद अहम है। ऐसे में भाजपा उपचुनाव में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यह‍ी कारण है कि दुबई से लौटने के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल व त्रिपुरा से लौटे हरियाणा भाजपा अध्‍यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ चुनाव तैयारियों में जुट गए हैं।

Manohar Lal Khattar

गुरुग्राम में बनने वाले ग्लोबल सिटी के लिए निवेशकों को आमंत्रित करने दुबई गए मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मंगलवार की रात को स्वदेश लौट आए हैं। भाजपा के नए प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब के बुलावे पर एक भक्ति कार्यक्रम में शामिल होने त्रिपुरा गए हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी अपने तीनों महामंत्रियों के साथ वापस आ चुके हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पार्टी प्रभारी बिप्लब कुमार देब और प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ छह अक्टूबर को पंचकूला में एक साथ मिल बैठकर आदमपुर उपचुनाव की रणनीति तैयार करेंगे। सात अक्टूबर को इस उपचुनाव की अधिसूचना जारी होगी। हालांकि केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव की घोषणा करते ही आदमपुर में आचार संहिता लग चुकी है।

सात अक्टूबर को पंचायत चुनाव की घोषणा संभव है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने छह अक्टूबर को पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर बाद तीन बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक तीन बजे से होगी।

प्रदेश चुनाव समिति से पहले धनखड़ ने भाजपा के जिला प्रभारियों, चुनाव प्रभारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई है, जो दोपहर को 12 बजे से होगी। बैठक में पंचायत और आदमपुर उपचुनाव पर चर्चा होगी। जिला स्तरीय पदाधिकारियों से फीडबैक लेने के बाद उसे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में अंतिम फैसले के लिए रखा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+