ओडिशा में दो मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगा अडानी समूह

अदानी समूह ने कहा कि यह पूरा कार्य ओडिशा सरकार के साथ पारस्परिक रूप से स्वीकृत समझौता ज्ञापन के आधार पर अडाणी समूह की सीएसआर गतिविधि के तहत अडानी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

naveen patnaik

भुवनेश्वरः भारतीय मल्टीनेशनल समूह अदानी ग्रुप ने ओडिशा में दो मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। प्रस्ताव के तहत सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड में भद्रक और रायगढ़ में निजी कॉलेजों की स्थापना की जाएगी। अडानी समूह ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को अपना प्रस्ताव भेज दिया है।

अडानी समूह ने कहा कि उन्होंने भद्रक और रायगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शुरुआती कार्य और सर्वेक्षण शुरू किया है और वे सबसे पहले भद्रक में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहते हैं।

ओडिशा सरकार को भेजे प्रस्ताव में कहा गया है, 'हम बड़े पैमाने पर जनता के लाभ के साथ-साथ राज्य में मेडिकल सीटों को बढ़ाने के लिए और चिकित्सा देखभाल सुविधाओं को उन्नत करने के लिए पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए ओडिशा सरकार के इरादे के साथ हैं और इसीलिए ये प्रस्ताव भेजा गया है। हमने भद्रक और रायगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए प्रारंभिक कार्य और सर्वेक्षण शुरू कर दिया है और पीपीपी मोड पर भद्रक में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के इच्छुक हैं।'

अदानी समूह ने कहा कि यह पूरा कार्य ओडिशा सरकार के साथ पारस्परिक रूप से स्वीकृत समझौता ज्ञापन के आधार पर अडाणी समूह की सीएसआर गतिविधि के तहत अडानी फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+