आदमपुर उपचुनाव: ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दी प्रचार में जुटने की सलाह

आदमपुर उपचुनाव: ओमप्रकाश चौटाला ने कार्यकर्ताओं को दी प्रचार में जुटने की सलाह

हिसार। आदमपुर उपचुनाव के लिए इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम ने शुक्रवार को पूर्व सीएम ओपी चौटाला, इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की मौजूदगी में नामांकन भरा। इस मौके पर पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने समर्थकों से कहा कि खाली नारे लगाने से काम नहीं चलेगा। आदमपुर में अपनी जीत के लिए जुट जाएं।

 Adampur By-Poll: Omprakash Chautala advised the workers to get involved in the campaign, INLD candidate filled the form

ओपी चौटाला ने कहा कि जिन लोगों की पेंशन काटी गई, उन्हें ब्याज समेत पेंशन दी जाएगी। 10 हजार बच्चों को नौकरी देने के लिए दस साल की सजा काट कर आया हूं। सरकार बनने पर लाखों बच्चों को नौकरी दूंगा चाहे इसके लिए मुझे फांसी पर भी चढ़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आज से ही सभी की ड्यूटी लगा दी जाएगी। 15 अक्तूबर से सभी प्रचार में जुट जाएं। मतदान होने तक कोई कार्यकर्ता अपने घर न रहे। आदमपुर में हर घर में जाकर संपर्क करें। आदमपुर से इनेलो प्रत्याशी कुरड़ाराम ने कहा कि मैं चौधरी देवीलाल की नीतियों का समर्थक रहा हूं। हमेशा किसान हित के लिए काम किया है।

कुरड़ाराम ने हविपा से वर्ष 2000 में आदमपुर चुनाव लड़ा था। उन्हें कुल वोट का पौने चार प्रतिशत यानी 3416 वोट मिले थे। हविपा के कांग्रेस में विलय होने के बाद कुरड़ाराम कांग्रेस में आ गए थे। लोहारु व तोशाम विधानसभा के पर्यवेक्षक और वर्ष 2007 से 2014 तक कांग्रेस में प्रदेश संगठन सचिव रह चुके हैं। जल संघर्ष समिति के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को नहरी पानी दिलाने की लड़ाई लड़ी। मुआवजे की लड़ाई में भी किसानों की अगुवाई करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+