Adampur by-election: भाजपा प्रत्याशी के चुनावी बैनर में नजर आए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

Adampur by-election: भाजपा प्रत्याशी के चुनावी बैनर में नजर आए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

हिसार। आदमपुर उपचुनाव में अब तक ऐसा लग रहा था कि बीजेपी और जजपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, लेकिन लगता है कि अब बात बन गई है। आखिरकार आदमपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के दौरान मंच पर लगे बैनर में भाजपा नेताओं के साथ गठबंधन सरकार में सहयोगी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का फोटो दिखाई दे ही गया। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि हमारे पोस्टर बैनर में उप मुख्यमंत्री का फोटो शामिल रहेगा।

Adampur by-election: Deputy CM Dushyant Chautala seen in the banner of BJP candidates election campaign

मंगलवार को भव्य बिश्नोई के चुनाव प्रचार में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि के कार्यक्रम में मंच पर यह बैनर लगाया गया। वे बिश्नोई धर्मशाला में बूथ समिति की बैठक को संबोधित करने आए थे। मंच पर लगे बैनर पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम मनोहरलाल, प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, जिला प्रभारी मनीष ग्रोवर, जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र के बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की फोटो लगाई गई है। इस बैनर में पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई का फोटो नहीं है। पार्टी प्रत्याशी भव्य का फोटो सबसे बड़े आकार में लगाया गया।

कुलदीप बिश्नोई ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि पोस्टर-बैनर में फोटो न लगने का कोई विवाद नहीं है। हमने अभी तक पोस्टर-बैनर नहीं लगवाए। किसी कार्यकर्ता की ओर से पोस्टर लगाया गया हो तो हमें जानकारी नहीं है। हम गठबंधन की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन धर्म को भी निभा रहे हैं। हमारे पोस्टर में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के फोटो लगाए जा रहे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि भव्य के साथ आदमपुर की जमीन पर पहली बार कमल खिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+