आदमपुर उपचुनाव: BJP ने तोड़ा हार का सिलसिला, जीत के साथ भव्य बिश्नोई बने सबसे युवा विधायक
चंडीगढ़। हिसार की आदमपुर सीट पर भाजपा का कमल खिल गया है। 54 साल के इतिहास में पहली बार भाजपा ने यह सीट जीती। पिछले 3 साल में लगातार 2 उपचुनाव हार चुकी BJP ने इस सिलसिले को तोड़ दिया। वहीं भजन लाल का परिवार अपना गढ़ बचाने में कामयाब रहा। भव्य की जीत में जितना भजन लाल परिवार का राजनीतिक रसूख काम आया, उससे कहीं ज्यादा जातीय समीकरण और भाजपा की शानदार रणनीति काम आई।
Recommended Video

आदमपुर उपचुनाव में जीत के बाद CM मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने जीत के लिए आदमपुर की जनता का आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि हरियाणा में अब दुष्यंत नहीं भव्य सबसे यंग विधायक हैं। उनके जीतने के साथ ही विधानसभा में अब हमारी सख्या 41 हो गई है। जबकि कांग्रेस की एक कम हो गई है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में हमने 600 करोड़ रुपये के काम कराए हैं। अब आगे भी कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के अंडर पास सहित पानी के लिए सरकार ने काफी काम किया है। आदमपुर ने सरकार के अब तक के कार्यकाल पर अपनी मुहर लगा दी है। आदमपुर में AAP को मिली करारी शिकस्त के बाद हरियाणा BJP प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ जमकर केजरीवाल और अरविंद केजरीवाल पर भड़के। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में प्रचार के लिए दिल्ली के CM केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवत मान भी आए थे, लेकिन आदमपुर के लोगों ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया।












Click it and Unblock the Notifications