आदमपुर उपचुनाव: 27 को फरीदाबाद में बड़ी रैली, अमित शाह होंगे शामिल, ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी होंगी शामिल

फरीदाबाद। आदमपुर उपचुनाव में जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की एंट्री होगी। इसके लिए पार्टी की तरफ से बड़ी रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 27 अक्टूबर को गृह मंत्री फरीदाबाद आ रहे हैं। वह यहां दो दिन होने वाले राज्यों के गृह मंत्रियों के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। अमित शाह के अलावा हरियाणा BJP आदमपुर में और भी पार्टी के स्टार प्रचारकों को लाएगी। इसके लिए सूची बनाई जा रही है।

 Adampur by-election: Amit Shah will attend BJPs big rally, Home Minister will come to Faridabad on 27th

आदमपुर उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई के बेटे और पार्टी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई के प्रचार में ड्रीम गर्ल हेमामालिनी का भी नाम शामिल किया गया है। पार्टी के कई पदाधिकारी उन्हे सूची में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। इसके अलावा कई और बड़े चेहरे यहां तक कि UP सहित पड़ोसी राज्यों के CM भी प्रचार के लिए आदमपुर पहुंच सकते हैं।

हरियाणा BJP आदमपुर उपचुनाव को 2024 का सेमीफाइनल मैच मान रही है। यही कारण है कि उपचुनाव की तैयारियों के लिए CM मनोहर लाल खट्‌टर, स्टेट इंचार्ज और त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ संयुक्त रूप से रणनीति बना रहे हैं। बूथ स्तर तक की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

CM मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे साल में है। आठ सालों में सूबे का यह चौथा उपचुनाव है। तीन उपचुनाव में से एक में कांग्रेस, एक भाजपा और एक में इनेलो विजयी रही है। तीसरे आदमपुर उपचुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव BJP के साथ ही CM मनोहर लाल के लिए भी अग्नि परीक्षा है।

आदमपुर उपचुनाव को लेकर 7 अक्टूबर को गजट नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अब 14 तक नामांकन होंगे। 15 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी। 17 अक्टूबर को नाम वापस लेने की लास्ट डेट तय की गई है। 3 नवंबर मंगलवार को मतदान होगा। 6 नवंबर को मतगणना होगी। 8 नवंबर को पूरी चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+