हरियाणा: नहीं चलेगी बिल्डरों की मनमानी, अब तक 21 के लाइसेंस रद्द,13 पर लिया गया एक्शन
हरियाणा: नहीं चलेगी बिल्डरों की मनमानी, अब तक 21 के लाइसेंस रद्द,13 पर लिया गया एक्शन
चंड़ीगढ़। हरियाणा सरकार ने बिल्डरों और डेवलपर्स की मनमानी पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। अनियमितता कर रहे 21 बिल्डर्स का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है, जबकि 21 के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। सरकार के निशाने पर वो बिल्डर्स आ चुके हैं जो मनमानी कर रहे हैं। खासकर वो जो निर्धारित समय अवधि में लोगों को उनके मकान अथवा फ्लैट पर कब्जा नहीं देते। प्रदेश सरकार ने नियमों की अनदेखी करने वाले बिल्डरों को चिन्हित कर न केवल उन्हें नोटिस देने आरंभ कर दिए हैं, बल्कि ऐसे बिल्डरों के लाइसेंस तक निरस्त करने की प्रक्रिया पर काम आरंभ कर दिया है।

हरियाणा में अभी तक 21 बिल्डरों और डेवलपर्स के लाइसेंस रद किए जा चुके हैं, जबकि 13 बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। हरियाणा सरकार ने जिन बिल्डरों के लाइसेंस रद किए और जिनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है, वह अधिकतर गुरुग्राम के हैं। प्रदेश में रियल एस्टेट का सबसे ज्यादा काम गुरुग्राम में होता है। सबसे अधिक राजस्व भी सरकार को गुरुग्राम और फरीदाबाद से मिलता है।
प्रदेश सरकार के पास तमाम ऐसी शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें बिल्डर ग्राहकों से किए गए वादे को पूरा नहीं करते। अधिकतर समस्या समय पर फ्लैट तैयार कर नहीं दे पाने की है। हालांकि ऐसा करने पर पेनल्टी देने का प्रविधान है, लेकिन बिल्डर अक्सर फ्लैट खरीददारों के प्रति उग्र रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications