अभय चौटाला बोले-50 सीटों पर सिमटेगी BJP, जल्द बनेगा तीसरा मोर्चा

अभय चौटाला बोले-50 सीटों पर सिमटेगी BJP, जल्द बनेगा तीसरा मोर्चा

रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभपा चुनाव को अभी वक्त है, लेकिन प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। कोई साठगांठ कर रहा है तो कोई जोड़-तोड़ मचा रहा है। इस बीच हरियाणा के रेवाड़ी में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि देश में जल्द ही तीसरे मोर्चे का गठन होगा ।

 Abhay Chautala said BJP will be reduced to 50 seats, will soon form a third front

उन्होंने कहा कि मजबूत तीसरा मोर्चा के सामने बीजेपी सिर्फ 50 सीटों पर सिमटकर रह जाएगी। इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए हूडा बाइपास स्थित सनसिटी में पहुंचे थे। अभय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सम्मान दिवस के मौके पर फतेहाबाद में संभावित तीसरा मोर्चा के तमाम नेता एक मंच पर मौजूद रहेंगे।

अभय चौटाला ने प्रदेश में संभावित गठबंधन को लेकर कहा कि हालात बने तो केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत ने दोस्ती से कोई गुरेज नहीं है। अभय चौटाला यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि अगर जन नायक जनता पार्टी अपनी गलती को स्वीकार करना चाहती है तो फिर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग कर अपने पापों का प्रायश्चित करें। उन्होंने कहा कि माफी मांगने के बाद ही जेजेपी से गठबंधन पर विचार करेंगे।

अभय चौटाला ने देशभर में विपक्ष के नेताओं पर लगातार हो रही ED, CBI और आयकर विभाग की कार्रवाई पर कहा कि भाजपा इसका दुरुपयोग कर रही है। आने वाले समय में इसका खामियाजा भी भाजपा को ही भुगतना पड़ेगा। अभय चौटाला ने प्रदेश की खट्‌टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार गुरुग्राम के मानेसर में किसानों की 1800 एकड़ जमीन को बेचकर कर्ज मुक्त होना चाहती है। तभी किसानों की जमीन को ओने-पौने दामों पर अधिग्रहण की जा रही है।

बता दें कि मानेसर में जमीन अधिग्रहण को लेकर पिछले 6 माह से दर्जनों गांवों के किसान धरने पर बैठे हुए है। किसानों ने सत्ताधारी पार्टी और सरकार के नुमाइंदे का एक तरह से बहिष्कार किया हुआ है। साथ ही सरकार को किसी भी कीमत पर सस्ते दाम पर अपनी जमीन अधिग्रहण नहीं करने की चेतावनी दी हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चौटाला का शिरकत करनी थी, लेकिन किसी कारणवश बड़े चौटाला पहुंच नहीं पाए। ओपी चौटाला पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर के हर जिले और हल्के के साथ ही गांव-गांव में जाकर कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे हैं। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। रेवाड़ी में भी उनका कार्यक्राम था, परंतु दिल्ली में किसी जरूरी मीटिंग की वजह से उनका दौरा कैंसिल हो गया। जिसके बाद अभय चौटाला रेवाड़ी पहुंचकर कार्यकर्ताओं को रैली का न्योता देने के साथ ही कार्यकर्ताओ को आवश्यक दिशा निर्देश पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+