AAP कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल के गेट पर लगाए पोस्टर, लिखा था 'मोदी हटाओ, देश बचाओ'
ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के शाही महल जयविलास पैलेस के गेट पर भी ये पोस्टर चिपकाए। इस दौरान वे अपने हाथों में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' का नारा लिखे तख्तियां लिए हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों ने देश भर में 'मोदी हटाओ,देश बचाओ' कैंपेन शुरू किया है। गुरुवार को ग्वालियर में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने फूलबाग चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की मांग की गई।
इस दौरान वे अपने हाथों में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' का नारा लिखे तख्तियां लिए हुए थे। इसी तरह के पोस्टर को लेकर दिल्ली में आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं के एक दस्ते ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शाही महल जयविलास पैलेस के गेट पर भी ये पोस्टर चिपकाए।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी आह्वान पर फूलबाग गेट पर जमा हुए। आप के कार्यकर्ता अपने हाथों में 'मोदी हटाओ,देश बचाओ' लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। कार्यकर्ता इसके नारे भी लगा रहे थे। इस बीच युवा कार्यकर्ताओं का एक जत्था जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं,जयविलास पैलेस के मुख्य दरवाजे पर पहुंचा।
गेट बंद होने के कारण वे अंदर तो नहीं जा पाए लेकिन उन्होंने गेट पर ही 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' लिखे पोस्टर चिपका दिए। इस दौरान पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि गुप्ता और आप की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए रुचि गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल ने साफ कहा है कि दुर्भाग्य से हमारे देश के प्रधानमंत्री पढा लिखा नहीं है, इसलिए वह आप द्वारा किए गए शिक्षा में सुधार की योजनाओं को पचा नहीं पा रहे हैं।
यही वजह है कि एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पंजाब जैसे राज्यों में शिक्षा के स्तर में प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा सरकारी स्कूलों में सुधार किया है। यह सब मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में हुआ। इसके बाद मोदी सरकार ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ ही गलत कार्रवाई कर दी।
उन्हें जेल भेज दिया। यह विडंबना ही है कि सिसोदिया जेल में हैं जबकि देश के हजारों करोड़ों रुपये डकारने वाले गौतम अडानी के साथ नरेंद्र मोदी प्लेन में घूम रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications