UP News: बुलंदशहर में AAP कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर किया विरोध, कहा- OBC वर्ग के साथ हो रहा भेदभाव

यूपी के बुलंदशहर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर भेदभाव की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

AAP Bulandshahr

UP News: यूपी के बुलंद शहर में आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party) ने सोमवार आरक्षण में गड़बड़ी को लेकर विरोध दर्ज कराया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पर नगर निकाय चुनाव को लेकर भेदभाव की नीति अपना रही है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिला अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी एडवोकेट की अध्यक्षता में मलका पार्क कालाआम चौराहा पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के आरक्षण विरोधी होने की तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा सरकार ने जानबूझकर सर्वे में गड़बड़ी कराई है।

अगर सरकार ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकाय चुनाव में आरक्षण लागू नही किया तो आम आदमी पार्टी चरणबद्ध तरीके से बड़े स्तर का आंदोलन करेगी। इस मौके पर संजय मित्तल, सुमित शर्मा, ब्रजेश अवस्थी, दीपक आजाद, दर्शन शर्मा, हुक्म सिंह प्रधान, दिनेश कुमार, आसिफ सैफी, रिजवान सैफी, मुकेश, योगेंद्र सिंह, इदरीस खान, राहत भाई, लवकुश, उदित कुमार, शकील सैफी, नितिन कुमार, महबूब अली, सलीम सैफी, संगीता अहलावत, राजपाल चौधरी, शाहजेब अहमद,आदि लोग थे।

बता दें कि ओबीसी आरक्षण की मांग को को 'आप' यूपी के अन्य जिलों में भी विरोध कर रही। सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की नेतृत्व में अयोध्या में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र हुए। जिन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि मौजूदा सरकार पिछड़ा वर्ग के हितों पर ध्यान नहीं दे रही है। ये सरकार ओबीसी आरक्षण खत्म करने की नीति पर कार्य कर रही है। जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती रहेगी। वहीं बुलंदशहर में भाजपा द्वारा चुनावों में पिछड़ों का आरक्षण खत्म करने के खिलाफ आज जिला बुलंदशहर के साथियों ने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह लोधी जी के नेतृत्व में 'आरक्षण बचाओ लोकतंत्र बचाओ' आंदोलन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+