हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण मामले में प्रभावितों साथ AAP, पार्टी ने गठित की कमेटी
उत्तराखंड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर आतिक्रमण हटाने के मामले में आम आदमी पार्टी ने लोगों को न्याय दिलाने की ऐलान किया है। पार्टी प्रशासन की कार्रवाई से हुए नुकसान और लोगों की मदद के लिए एक कमेटी गठित की है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने को को लेकर योजना बनाई जा रही है। जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे। जिसको लेकर आप कार्यकर्ताओं ने लोगों को बीच पहुचंकर लोगों का हाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से होने वाले वाले नुकसान को लेकर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड इकाई ने एक कमेटी का गठन की है। गुरुवार को जिलाध्यक्ष राजीव लोचन के नेतृत्व में रेलवे द्वारा बताए गए अतिक्रमण क्षेत्र में गई। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को शामिल किया गया है।
बता दें कि उत्तराखंड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास बनी अवैध कॉलोनी को हटाने के फैसले का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। नैनीताल हाईकोर्ट से जारी आदेश के बाद रेलवे की 2.2 किमी लंबी पट्टी पर बनी अवैध कॉलोनी बनभूलपुरा के 4 हजार से ज्यादा घरों पर संकट मंडरा रहा है। जिसके बाद से स्थानीय लोग लगातार इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं इस मामले में अब कई सियासी दल भी उतर आए हैं। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास बनी अवैध कॉलोनी के 4 हजार से ज्यादा घरों को हटाने का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।
अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की एक टीम प्रभावित लोगों से मिलेगी। जिसकी शुरुआत टीम ने कर दी है। गुरुवार को 'आप' की इस टीम ने प्रभावितों से उनके दुख दर्द को जाना। साथ ही उनको को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस टीम में आम आदमी पार्टी वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर पांडे, देवेंद्र कुमार, अब्दुल कादिर समेत कार्यकर्ता शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications