UP News: 'यूपी निकाय चुनाव में झाड़ू करेगी भ्रष्टाचार की सफाई', आगरा में बोले राज्यसभा सांसद संजय सिंह

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंकने के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि नगर निगमों को गंदगी और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए उतरेगी।

UP News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंकने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा है कि नगर निगमों को गंदगी और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए के मुद्दों के साथ आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में उतरेगी।

Sanjay Singh

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंकने के लिए आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए आप इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में दमदारी से लड़ेगी। इसके लिए वार्ड और बूथ लेवल तक कमेटी तैयार कर ली गई हैं। भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम और गंदगी मुक्त आगरा के मुद्दों को लेकर चुनावी मैदान में उतरेंगे। झाड़ू हमारा चुनाव चिन्ह है, इसलिए हम से बेहतर सफाई कोई नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस की।

बाढ़ पीड़ितों को राहत न देकर मजाक बनाया
संजय सिंह ने अंबेडकर नगर में बाढ़ पीड़ित के साथ डीएम के द्वारा दुर्व्यवहार करने के मामले में तंज कसते हुए कहा कि आप अपने घर से कुछ नहीं बांट रहे। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के नाम पर उनसे दुर्व्यवहार ना करें। मुख्यमंत्री योगी को ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन उन्हें जिलों में प्रभार दे रखा है। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा प्रदेश भर में आप नए लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+