लखनऊ में जमकर थिरके AAP कार्यकर्ता, सभाजीत बोले- केजरीवाल के कार्यों पर जनता की मुहर

आम आदमी पार्टी की दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत पर यूपी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल के कार्यों पर जनता ने मुहर लगाई है।

AAP worker dance in Lucknow

Lucknow: दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) की एकतरफा जीत पर यूपी के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की और जश्न मनाया। राजधानी लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने लोगों का लड्डू बांटकर मुंह मीठा कराया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी। वहीं प्रतापगढ़ में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और मिठाईयां बांटीं। इस मौके पर निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली में पार्टी की ये जीत दिल्ली सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यों पर जनता की मुहर है।

सीएम केजरीवाल के काम पर मुहर
निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि MCD की जीत पर दिल्ली की जनता ने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के काम पर मुहर लगाई है। बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा सहित कई विकास कार्यों से दिल्ली की जनता खुश है। MCD में पिछले 15 सालों से भाजपा का राज था। इन 15 सालों में भाजपा ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित किये। जिसकी वजह से दिल्ली में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए थे। इस बार दिल्ली की जनता ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर विश्वास किया है। निश्चित रूप से अब दिल्ली साफ स्वच्छ शहर बनेगा।

यूपी में भी दें AAP को मौका: सभाजीत सिंह
सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में जीत से मिली ऊर्जा से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर सीएम केजरीवाल की उपलब्धियां लोगों को बताएंगे और अपील करेंगे कि निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए एक मौका आम आदमी पार्टी (AAP) को दें। यूपी में भी आम आदमी पार्टी (AAP) को मौका दें।

निकाय चुनाव संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, सदस्य ब्रज कुमारी सिंह, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे, अंकित परिहार, सुभाषिनी मिश्रा, सबीना सिद्दीकी, राकेश तिवारी, प्रीति वर्मा, डॉ अनूप कुमार, तुषार श्रीवास्तव, जानी, अनीत रावत, इंजीनियर अजय कुमार, नूर सिद्दीकी, असद अब्बास, प्रितपाल सलूजा, माजिद, अमन सिंह,संगीता जयसवाल, पंकज यादव आदि मौजूद थे।

प्रतापगढ़ में AAP कार्यकर्ताओं मनाया जश्न
प्रतापगढ़ में आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुधवार को मिठाई बांटकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि यह जश्न दिल्ली राज्य की एमसीडी के चुनाव में पार्टी को मिली जीत की खुशी में मनाया गया। जिसमें पार्टी के गानों की धुन के बीच पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+