दिल्ली एमसीडी चुनाव में AAP की जीत तय, 2017 के आंकड़े भी गवाह

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत की संभावना सबसे अधिक है। पिछले एग्जिट पोल के आंकड़ों की तुलना करें तो तस्वीर स्पष्ट हो जाती है।

delhi mcd election

Delhi MCD Elections: दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर जारी हुए एग्जिट पोल के सच साबित होने प्रबल उम्मीद है। इसमें अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। ये दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि साल 2017 में भी एग्जिट पोल सच साबित हो चुके हैं। इस आधार पर ये कहा जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है क्योंकि एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिलती दिखाई गई है।

दरअसल, इससे पहले 2017 के चुनाव के एग्जिट पोल भी सही साबित हुए थे। तब एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई थी। यह संभावना बिल्कुल सही साबित हुई थी। 2017 के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को नंबर दो पर रहने का दावा किया गया था, जो कि सही साबित हुआ था। आइए जानते हैं कि 2017 के एग्जिट पोल में किस सर्वे में कितनी सीटें मिली थीं।

एबीपी की तरफ से 2017 में एमसीडी चुनावों को लेकर एग्जिट पोल जारी किया गया। इस सर्वे में भाजपा को 272 सीटों में से 179 सीटें मिलने की संभावना जताई गई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 45, कांग्रेस को 26 और अन्य को 22 सीटे मिलने का एग्जिट पोल जारी किया गया।

दूसरी तरफ इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को भाजपा 202 से 220, आम आदमी पार्टी को 23 से 35, कांग्रेस 19 से 31 और अन्य को 2 से 8 सीट मिलने की संभावना प्रकट की गई। यह सर्वे काफी हद तक सही साबित हुए।

एमसीडी चुनाव का परिणाम काफी हद तक एग्जिट पोल के मुताबिक रहा। तब तीनों एमसीडी में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनी। तब भाजपा को 181 सीटें, आम आदमी पार्टी को 48 सीटें, कांग्रेस को 30 और अन्य को 11 सीटें मिलीं। आम आमदी पार्टी ने अभी तक विधानसभा चुनावों में बीजेपी को हराया है, लेकिन एग्जिट पोल सही पाए गए तो यह पहला मौका होगा, जब आप निकाय चुनाव में बीजेपी को हरा देगी। एग्जिट पोल में आप का प्रदर्शन देख कार्यकर्ता खुश हैं तो वहीं बीजेपी का दावा है कि एमसीडी की सत्ता बीजेपी के पास रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+