जयपुर में आम आदमी पार्टी का शंखनाद, केजरीवाल बोले- दिल्ली के बाद अब राजस्थान की बारी

जयपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस और बीजेपी को निशाने पर लिया और जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

AAP Tiranga Yatra Rajasthan

Aam Aadami Party Tiranga Yatra: राजस्थान में 2023 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी- कांग्रेस के साथ अन्य पार्टियां भी ताकत दिखाने में जुट गई हैं। चुनाव साल को देखते हुए ही दिल्ली और पंजाब विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में जीतकर सरकार बनाने के बाद अब आम आदमी पार्टी की नज़र भी राजस्थान पर टिक गई हैं। इसी कड़ी में आप पार्टी ने सोमवार (Monday) को राजधानी जयपुर (jaipur) की धरती पर तिरंगा रैली निकाल आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। पार्टी दावा कर रही है कि प्रदेशवासियों को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प चाहिए, जो आप पार्टी पूरा करती है।

इस मौके पर आयोजित रैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान (Rajasthan) को दोनों ही पार्टियों ने लूटा है। पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा ने राज किया। अब राजस्थान में झाडू सफाई करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को दो बार जीरो मिला. अब आप राजस्थान में झाड़ू चलाने को तैयार है।

इससे पहले आप ने सांगानेरी गेट से तिरंगा रैली निकाली जो बापू बाजार, नेहरू बाजार होते हुए अजमेर (Ajmer) गेट पहुंची। इस मौके पर पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि हर घर में केजरीवाल और झाड़ू होना चाहिए। इसके लिए आपको संघर्ष करना होगा। ऐसा नहीं किया तो यह सब कुछ बेच देंगे। यह शहीदों का कफ़न बेचकर खा गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+