छत्तीसगढ़ में AAP ने दिया मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष को समर्थन, प्रदेश प्रभारी बोले- गरीबों को उठाएंगे आवाज
आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक संजीव झा शनिवार को बिलासपुर में मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष समिति को संर्थन देने की बात कही।

Bilaspur News: मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के विशेष धरने को आम आदमी पार्टी ने जनता की आवाज बताई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधायक संजीव झा ने कहा कि आम आदमी पार्टी आपके संघर्ष के साथ है, बस्ती की आवाज़ हर ढंग से उठाई जाएगी। इस मौके पर फूल दुकान में काम करने वाले मजदूरों ने सजीव झा से बस्ती को बचाने की अपील की।
बिलासपुर में बीते तीन वर्षों से बस्ती के लोगो को उनके घर से हटाने का प्रयास लगातार तेजी से किया गया,छत्तीसगढ़ की सरकारों में लगातार गरीबो को उनके घरों से कोरोना काल से लेकर आज तक बस्तियों को तोड़ा गया। ऐसे में नगर निगम क्षेत्र का वार्ड 25 की पांच मोहल्लों शारदा नगर, मिनीमाता नगर,फकीर मोहल्ला,यादव मोहल्ला की एक बड़ी बस्ती को तोड़ने के विरोध में लगातार तीन वर्षो से वार्ड के लोग मिनीमाता बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलनरत है।
इस आंदोलन की जानकारी आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रभारी व दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा के विधायक संजीव झा को मोहल्ले के लोगो ने मिलकर दी थी। ,जिस पर संजीव झा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी सहित अन्य पदाधिकारी के साथ बस्ती पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। संजीव झा ने बस्ती के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन का समर्थन करती है, औऱ जिला कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश के आप के नेता व पार्टी के सभी लोग इस संघर्ष में बस्ती के लोगो के साथ है। संजीव झा ने कहा कि बस्ती के आस पास के चमक दमक से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार यह जमीन क्यों ले लेना चाहती है।
संजीव झा ने बस्ती के लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन का समर्थन करती है, औऱ जिला कार्यकारिणी से लेकर प्रदेश के आप के नेता व पार्टी के सभी लोग इस संघर्ष में बस्ती के लोगो के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications