यूपी निकाय चुनाव को लेकर AAP बना रही रणनीति, थीम सॉन्ग के जरिए मुद्दों को दी जाएगी धार

यूपी निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची भी तैयार कर रही है। जिसमें दिल्ली के मंत्रियों, विधायकों के शामिल होने की बात कही जा रही है।

Sanjay Singh

UP News: प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने इसके लिए रोड शो की रणनीति बनाई है। इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। आज से प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर पदयात्रा और रोड शो शुरू किए जाएंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक सभी नगर निगम मुख्यालयों के लिए पदयात्रा की योजना है। इसके जरिए जनता के बीच उनसे जुड़े मुद्दे प्रभावी तरीके से रखे जाएंगे।

AAP बना रही रणनीति
निकाय चुनाव की रणनीति को धार देने में पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अहम भूमिका है। चुनाव प्रचार कार्यक्रम उनके नेतृत्व में होंगे। संजय सिंह पदयात्रा के दौरान मुख्य चेहरा होंगे। इस दौरान पार्टी उम्मीदवार भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। राजधानी लखनऊ सहित सभी नगर निगम मुख्यालयों में पदयात्रा निकाली जाएगी।

शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची
संजय सिंह के मुताबिक निकाय चुनाव में देरी हमारे लिए समस्या नहीं है। हम संगठन के स्तर पर अपनी तैयारियों को धार दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी पर विश्वास जताकर टिकट के लिए आवदेन किया है। इनका नाम फाइनल किया जा रहा है। पहले उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करते हुए सूची बनाई जा रही है। ये लोग पदयात्रा में हमारे साथ शामिल होंगे।

थीम सॉन्ग के जरिए मुद्दों को धार
राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी सभाजीत सिंह के मुताबिक प्रत्येक यात्रा न्यूनतम पांच किलोमीटर की दूरी तय करेगी. पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक थीम सॉन्ग पर भी काम कर रही है. आप के यूपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के लिए एक गारंटी पत्र भी जारी करेंगे, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि जैसे मुद्दे शामिल होंगे. इसके अलावा, यदि किसी जिले या निगम के पास कोई विशिष्ट है मुद्दा, वह भी इस घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा।

सभी सीटों पर होंगे उम्मीदवार
आप सांसद संजय सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में हम किसी के साथ कोई गठबंधन नहीं करेंगे। हम यह चुनाव अकेले लड़ेंगे और नगर निकाय की सभी 17 सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति जाति और धर्म के जंजाल में बुरी तरह से जकड़ी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+