यूपी निकाय चुनाव को लेकर AAP की खास रणनीति, वार्डों की समस्याएं बनेंगी मुद्दा

यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता शहर वार्डों में पहुंच रहे हैं। वे स्थानीय समस्याओं को चुनावी मुद्दे में शामिल करने पर फोकस कर रहे हैं।

AAP Amethi

नगर निकाय चुनाव को लेकर अमेठी में आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव मोड में है। जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी की अध्यक्षता में जिले की चारों नगर निकायों में बैठकों का सिलसिला जारी है। आज जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी की अध्यक्षता में मुसाफिरखाना और अमेठी कस्बे में संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया और निकाय चुनाव को लेकर रणनीति बनी।

जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता और मुख्य अतिथि व जिला प्रभारी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में नगर पंचायत अमेठी और नगर पंचायत मुसाफिरखाना में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई। जिसमें चुनावी रणनीति बनाकर सभी प्रत्याशियों को चुनाव को जीतने के लिए मेहनत करने को कहा गया। सभी प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष व संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी। मुख्य अतिथि ने जीत के लिए आवश्यक निर्णायक बिंदु पर प्रकाश डालते हुए जीत हासिल करने के तरीके बताएं।

आप के प्रत्याशी जीतेंगे
अमेठी प्रभारी अतुल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की बाद उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का परचम लहराएगा। जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने जिला प्रभारी को विश्वास दिलाया कि अमेठी नगर पंचायत से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी विजय प्राप्त करने जा रहा है।

ये लोग रहे मौजूद
बैठक में जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ पवन कुमार फौजी, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुनव्वर अली सैफी, सूरजपाल यादव विधानसभा प्रभारी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा अमेठी अनुराग शुक्ला, हृदय नारायण सोनी जिला मीडिया प्रभारी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ शुक्ला ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+