जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर AAP की तैयारी, खास रणनीति पर काम कर रहे कार्यकर्ता

जम्मू कश्मीर, 23 मई। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते आम आदमी जम्मू कश्मीर में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत करने की जुगत में जुट गई है। पार्टी ने अपना सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। आप कार्यकर्ता गांव की गलियों से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर कार्य कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर के हीरानगर में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर आप को मजबूत बनाने को लेकर मंथन किया।

AAP Worker

आम आदमी पार्टी ने हीरानगर में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने सदस्यता अभियान तेज कर दिया है। रविवार को कंडी क्षेत्र के सल्लन गांव में आप के वरिष्ठ कार्यकर्ता कनव खजुरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जम्मू कश्मीर में बिजली, पानी और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

बैठक में जिला प्रधान हीरालाल वर्मा, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदीप कुमार ने मोहम्मद सादिक, अल्ताफ खान, दिगंत खजुरिया, अनिकेत खजुरिया, रिशव कलसोतरा समेत कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर संबोधित करते हुए कनव खजुरिया ने कहा कि क्षेत्र के लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के कारण तंग आ चुके हैं। पंजाब की तरह यहां बदलाव चाहते हैं। लोग आम आदमी पार्टी की नीतियों को पसंद करते हैं। आम जनता के सहयोग से जम्मू कश्मीर में भी मजबूत सरकार बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+