MCD को लेकर AAP की नई रणनीति, 12 जोन में बांटा

delhi

Delhi Municipal Corporation: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली (Delhi) को 12 जोन में बांटा है और चार वरिष्ठ नेताओं को तीन-तीन जोन की जिम्मेदारी दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से शनिवार को बताया गया कि ये चारों नेता अपने जोन के पार्षदों के साथ समन्वय करेंगे, बैठकें करेंगे और स्थानीय निवासियों की समस्याओं को समझने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करेंगे. 12 जोन में सिविल लाइन्स, रोहिणी, नजफगढ़, नरेला, केशवपुरम, पश्चिमी जोन, सदर, करोल बाग, शाहदरा उत्तर, मध्य, दक्षिण और शाहदरा दक्षिण हैं.

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से सत्ता छीनने के कुछ दिन बाद यह कदम उठाया है. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 250 वार्ड में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 104 वार्ड में जीत मिली है. आप नेता आदिल खान सिविल लाइंस, रोहिणी और नजफगढ़ के प्रभारी होंगे, जबकि सौरभ भारद्वाज नरेला, केशवपुरम और पश्चिम क्षेत्र की निगरानी करेंगे.

आप की तरफ से बताया गया है कि सदर, करोल बाग और शाहदरा उत्तर की जिम्मेदारी दुर्गेश पाठक और मध्य, दक्षिण और शाहदरा दक्षिण की जिम्मेदारी आतिशी के पास होगी. आप के बयान में कहा गया है, "एक व्यक्ति के लिए सभी पार्षदों के साथ समन्वय करना संभव नहीं था और इसलिए जिम्मेदारी अब चार लोगों के बीच बांट दी गई है. सभी पार्षद आप के इन चार वरिष्ठ नेताओं के सीधे संपर्क में रहेंगे और अपने क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान में उनका सहयोग लेंगे." आप के बयान के अनुसार ये वरिष्ठ नेता पार्षदों के संबंध में रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके आधार पर उन्हें समितियों में शामिल करने का निर्णय लिया जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+