AAP का आरोप- CM को गिरफ्तार करा दिल्ली सरकार को अस्थिर करना चाहती है केंद्र सरकार

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को सत्र बुलाने का पूरा अधिकार है, उपराज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

AAP

दिल्ली विधानसभा में केंद्र सरकार की ओर से ईड़ी और सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए चर्चा शुरू की गई। इस दौरान आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कराकर दिल्ली सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को सत्र बुलाने का पूरा अधिकार है। उपराज्यपाल विधानसभा अध्यक्ष के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने नियम के तहत यह सदन बुलाया है, इसके अलावा उन्होंने सदन बुलाने के संबंध में उपराज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र लीक होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह अवमानना का मामला है। इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं दिल्ली विधानसभा की आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा है। उन पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली सरकार के कामकाज में नहीं बल्कि अब विधानसभा के कामकाज में हस्तक्षेप करने लगे हैं। वह अपना काम नहीं कर रहे हैं। वह एक पार्टी के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने उपराज्यपाल की ओर से सदन की बैठक बुलाने पर सवाल उठाने का मुद्दा उठाया।

संजय सिंह ने कही ये बात
आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार सुबह प्रेस वार्ता कर कहा कि एलजी को विधानसभा सत्र बुलाने पर आपत्ति करने का कोई अधिकार नहीं है। विधानसभा सत्र कब बुलाया जाएगा ये विधानसभा अध्यक्ष तय करते हैं, एलजी तय नहीं करते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+