उत्तराखंड: AAP की 'रोजगार गारंटी यात्रा' पहुंची रानीखेत, जिले में कर्नल कोठियाल का हुआ भव्य स्वागत
देहरादून, सितंबर 28। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 'रोजगार गारंटी यात्रा' की शुरुआत की है। सोमवार को ये यात्रा विधानसभा क्षेत्र रानीखेत पहुंची। रोजगार गारंटी यात्रा के तीसरे दिन आम आदमी पार्टी के सीएम प्रत्याशी कर्नल कोठियाल आज रानीखेत पहुंचे। रानीखेत बाजार केएमओयू से उन्होंने आज के रोजगार गारंटी यात्रा की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने पूरे बाजार में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं से मुलाकात की। इसके बाद कर्नल कोठियाल सोमनाथ ग्राउंड विजय चौक पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद रोजगार गांरटी यात्रा का रथ रानीखेत बाजार से निकला, जिसे जनता का अपार जनसमर्थन मिला। कर्नल कोठियाल रथ पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए। जहां-जहां से होकर ये रथ गुजरा लोगों की जुंबान पर सिर्फ रोजगार का ही जिक्र होता नजर आ रहा था। अरविंद केजरीवाल की 6 घोषणाओं को लेकर कर्नल कोठियाल सभी 70 विधानसभाओं में इस यात्रा को निकाल रहे हैं ताकि जनता और युवाओं को रोजगार गारंटी की सभी घोषणाओं के बारे में बता सकें जो अरविंद केजरीवाल ने अपने हल्द्वानी दौरे में की थी।
इसके बाद कर्नल अजय कोठियाल का काफिला रानीखेत बाजार के बीच गांधी चौक पहुंचा जहां पहले से सैकड़ों कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे थे। यहां पहुंचते ही सैकडों युवाओं और आम जनता ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया।जनसभा में पहुंचे जहां लोग उनको सुनने के लिए बेताब थे। सभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि ये बडे ही हर्ष का विषय है कि जिस रेजीमेंट से मेजर सोमनाथ जैसे वीरों को परमवीर चक्र से नवाजा गया हो आज उसी रेजीमेंट के हैडक्वार्टर में उन्हें आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
कर्नल कोठियाल ने अपने संबोधन में कहा कि चाहे चाइना के साथ युद्ध हो या फिर पाकिस्तान के दांत खट्टे करने की बात हो कुंमाऊ रेजीमेंट ने हमेशा अपना लोहा मनवाया है। दोनों ही रेजीमेंट गढवाल और कुंमाऊ की अपनी ही वीरता की कहानियां हैं जो पूरे उत्तराखंड में प्रसिद्ध हैं।












Click it and Unblock the Notifications