Punjab: शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को AAP ने किया याद, विशेष कार्यक्रम आयोजित

आम आदमी पार्टी ने पंजाब के होशियारपुर में विशेष कार्यक्रम के जरिए शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी।

Aam Aadami Party

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब की होशियारपुर ईकाई ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहादत दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें तीनों देशभक्तों को श्रद्धांजलि दी गई। ये कार्यक्रम होशियारपुर के शहीद भगत सिंह चौक में एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें पार्टी के राज्य संयुक्त सचिव संदीप सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पार्टी के सदस्यों ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहादत को याद करते हुए उन्हें अपने श्रद्धासुमन भेंट किए। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संदीप सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार देश को शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए वचनबद्ध है।

आप नेता संदीप सैनी ने कहा कि आज हम जो आजादी की आबो हवा में सांस ले रहे हैं वह सिर्फ और सिर्फ शहीदों की शहादतओं का ही फल है। उन्होंने कहा कि आज हम सब को भी अपने निजी हित त्याग कर देश हित को सबसे पहले आगे रखना होगा क्योंकि अगर देश रहेगा तभी हमारे भविष्य सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव की शहादत युगों युगों तक भारतीय समाज को देशभक्ति की अद्भुत मिसाल देती रहेगी उनकी शहादत ने हमेशा ही समाज में एक नई चेतना पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज देश की युवा पीढ़ी का यह फर्ज बनता है कि वह देश हित को ध्यान में रखते हुए अपने जीवन का लक्ष्य तय करें उन्होंने कहा कि जिस दिन हम सब ने अपने निजी हित त्याग कर देश हित में कार्य करना शुरू कर दिया उस दिन हमारे देश को शहीदों के सपनों का देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर जिला सचिव एवं पार्षद जसपाल चेची, अजय वर्मा, खुशीराम धीमान, जसवीर सिंह परमार, श्रीमती सविता शर्मा, ओंकार त्रेहन, अजय कुमार सैनी, सरिता देवी, विजय कुमार, रणजीत सिंह सहोता समेत कई आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+