AAP ने छपवाए 11 भाषाओं में पोस्टर, बीजेपी खिलाफ होगी देशव्यापी 'जंग'
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख एवं पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि 30 मार्च को देशभर में अपने अभियान के तहत पोस्टर लगाए जाएंगे। ये पोस्टर 11 भाषाओं में छापे गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मंगलवार को दिल्ली में 11 भाषाओं में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर जारी किया। आप की दिल्ली इकाई के प्रमुख और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा 30 मार्च की पार्टी इन पोस्टर्स को पूरे देश में लगाएगी। पार्टी की सभी राज्य इकाइयों को अपने-अपने राज्यों में पोस्टर लगाने को कहा गया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में पार्टी ने पांच नए राष्ट्रीय संयुक्त सचिव नियुक्त किए हैं। 'आप' ने जिन नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है, उनमें सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा, भूपत भयानी और पंकज सिंह शामिल हैं। पंकज सिंह आप की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। सुधीर वघानी, उमेश मकवाना, हेमंत खावा और भूपत भयानी गुजरात से पार्टी के विधायक हैं।
आम आदमी पार्टी ने इन पोस्टर को 11 भाषाओं में छपवाया है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते मोदी हटाओ, देश बचाओ के पोस्टर राष्ट्रीय राजधानी में दीवारों और बिजली के खंभों पर लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है और 49 प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में 'केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ' के पोस्टर लगाए थे।
इन भाषाओं में लगाए जाएंगे पोस्टर
गोपाल राय ने ऐलान किया कि 30 मार्च को आम आदमी पार्टी देशभर में 'मोदी हटाओ देश बचाओ' के पोस्टर लगाएगी. पोस्टर हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी और पंजाबी के अलावा गुजराती, तेलुगु, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और मराठी में भी जारी किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications