केरल और ओडिशा विधानसभा चुनाव को लेकर AAP तैयार, बनाई खास रणनीति
आम आदमी पार्टी दो राज्यों को विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार है। दिल्ली में 'आप' की बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर खास रणनीति पर चर्चा की गई।

Delhi News : ओडिशा और केरल चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय र संगठन की अहम बैठक हुई। आप सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने ओडिशा और केरल से 'आप' संगठन को संबोधित करते हुए चुनाव को लेकर मजबूत तैयारी के निर्देश दिए। संगठन को कैसे मजबूत बनाना है और जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है, ऐसी तमाम योजनाओं और रणनीतियों पर चर्चा हुई।
आम आदमी पार्टी (Aam Aadami Party)बैठक में संगठन के एक-एक साथी को व्यक्तिगत रूप से अपने-अपने सुझाव साझा करने का अवसर दिया गया। इस बैठक में ओडिशा के 'आप' चुनाव प्रभारी विरेंद्र काद्यान, ओडिशा के संयोजक निशिकांत मोहापात्रा, केरल के आप चुनाव प्रभारी एन राजा, पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके पदाधिकारी और वॉलंटियर्स मौजूद थे। संगठन के सभी लोग अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्सुक नजर आए।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लड़ना, चुनाव को जीतना या हारना महत्वपूर्ण नहीं है। अगर कुछ महत्वपूर्ण है तो वह है दोनों राज्यों में संगठन को मजबूत करना। उन्होंने कहा कि चुनाव की इस पूरी प्रक्रिया में दिलचस्पी लेंगे तभी तो प्रक्रिया का आनंद ले सकेंगे।
संदीप पाठक ने कहा कि मंगलवार की बैठक का मुख्य लक्ष्य ओडिशा और केरल में AAP संगठन को मजबूत बनाना है। ओडिशा और केरल से जितने ज्यादा साथी आप से जुड़ेंगे, संगठन उतना मजबूत बनेगा. पार्टी और संगठन के बीच विश्वास बने रहना बेहद जरूरी है. इसलिए हम सभी साथियों के सुझावों के साथ आगे बढ़ना पसंद करेंगे। साथी अपने-अपने सुझाव दे सकतें हैं, हम उनपर मिलकर विचार करेंगे और उनके अनुसार चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। गुजरात चुनाव में गुजरात के लोगों ने लड़ाई लड़ी, हम सिर्फ मदद करने का माध्यम थे। अब ओडिशा और केरल की लड़ाई आप लोगों को लड़ना है। इस लड़ाई में जीत तभी संभव है, जब संगठन मजबूत होगा।












Click it and Unblock the Notifications