छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियों में लगी AAP, संगठन विस्तार पर है संगठन की नजर

रायपुर, अप्रैल 13। छत्‍तीसगढ़ में आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले बुराड़ी विधायक संजीव झा ने कहा कि आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नज़र आप का संगठन विस्तार किया जा रहा है, जिसके तहत जिला और विधानसभा स्तर पर पार्टी की विचारधारा से सहमत लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।

AAP chattisgarh

उन्‍होंने कहा, हमारे लिए हर वो कार्यकर्ता की अहमियत है जो आप पार्टी से जुड़कर जनसेवा करना चाहता है। चुनाव में खड़े उम्मीदवार को अगर सही मायने में कोई जीत दिलाता है तो वो बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है जिसे छोटा मान लिया जाता है जो कि वास्तव में लोकतंत्र में रीढ़ की हड्डी होता है। बूथ कार्यकर्ता पार्टी के कार्यों और विचारधारा से प्रभावित होकर मतदाता से जब संवाद करता है तब जीत सुनिश्चित मानी जाती है। हमारी पार्टी ऐसे ही जुझारू कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों की टीम आने वाले चुनाव के लिए तैयार कर रही है।

संजीव झा ने आगे कहा कि उनके 10 दिवसीय दौरे में अनेक संगठन के कार्यक्रम और प्रदेश के अनेक प्रबुद्धजनों का पार्टी में प्रवेश होगा जो निश्चित ही पार्टी को प्रदेश में मजबूती देगा। राज्यसभा सांसद बनने के बाद छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र संदीप पाठक का प्रथम आगमन पर स्वागत अभिनंदन रैली का कार्यक्रम 18 अप्रैल को बिलासपुर में होगा इस दौरान बाइक रैली व पदयात्रा के साथ रोड शो का कार्यक्रम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+