UP में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो पहले बजट का 25 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च होगा- सिसोदिया

प्रयागराज, अक्टूबर 01। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अभी से जीतोड़ मेहनत कर रही है। बिजली पानी आदि को लेकर कई चुनावी वादों के बाद अब AAP ने राज्य में शिक्षा को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, संगमनगरी प्रयागराज में द‍िल्‍ली के श‍िक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मनीष स‍िसोद‍िया ने कहा क‍ि सूबे में अगर AAP की सरकार बनी तो पहले बजट का 25 प्रतिशत ह‍िस्‍सा श‍िक्षा पर खर्च होगा।

Manish sisodia

बेहतर शिक्षा के लिए वोट करे यूपी: सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने वर्तमान की योगी सरकार पर प्रदेश की श‍िक्षा व्‍यवस्‍था का बंटाधार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा क‍ि योगी सरकार ने शिक्षा बजट 17 प्रतिशत से घटाकर 13 प्रतिशत कर दिया, जिस कारण सरकारी स्‍कूलों के हालात बद से बदतर हो गए हैं। सिसोदिया गुरुवार को 'यूपी की श‍िक्षा की बात मनीष स‍िसोद‍िया के साथ' कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने प्रदेश की जनता का आह्वान क‍िया क‍ि इस बार वो अपने बच्‍चों की बेहतर श‍िक्षा के ल‍िए वोट करें। उन्होंने कहा कि यह केजरीवाल की गारंटी है क‍ि वे उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाएंगे।

सरकारी स्कूलों का खस्ताहाल

कार्यक्रम के दौरान मनीष स‍िसोद‍िया ने श‍िक्षा के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरते हुए कि प्रदेश सरकार के पांच साल पूरे होने वाले हैं, लेक‍िन आज भी यूपी के 40 प्रतिशत स्‍कूलों में ब‍िजली नहीं है। यहां तक की बेस‍िक, माध्‍यम‍िक से लेकर उच्‍च श‍िक्षा तक में श‍िक्षकों का अभाव है।

सरकार बनी तो तुरंत होंगी शिक्षकों की भर्तियां

इसके साथ ही मनीष स‍िसोद‍िया ने प्रदेश के श‍िक्षकों का दर्द उठाया। उन्होंने कहा कि योगी राज में सवा लाख श‍िक्षा म‍ित्रों को दर-दर ठोकर खाना पड़ रहा है। उन्होंने वादा किया कि यूपी में सरकार बनी तो श‍िक्षकों के सभी र‍िक्‍त पदों पर अव‍िलंब भर्ती कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+