आप सांसद विक्रमजीत साहनी की शीतकालीन सत्र में रही 100% उपस्थिति, कई अहम मुद्दे उठाए
आप के 7 राज्यसभा सांसदों में विक्रमजीत सिंह साहनी ने 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने सत्र के कुल 13 दिनों में से एक भी दिन नहीं गंवाया।

नई दिल्लीः संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद पंजाब के आम आदमी पार्टी के संसद सदस्यों (सांसदों) ने अपने रिपोर्ट कार्ड साझा करने का साहस किया। आप के 7 राज्यसभा सांसदों में विक्रमजीत सिंह साहनी ने 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ पहले स्थान पर रहे, जिन्होंने सत्र के कुल 13 दिनों में से एक भी दिन नहीं गंवाया। यह पंजाब से उनकी पार्टी के सांसदों में सबसे ज्यादा है। साहनी ने एमएसपी समीक्षा समिति के विवरण सहित विभिन्न मुद्दों पर 21 सवाल पूछे।
वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। राजनीति को आधुनिक बनाने और इसे अधिक जवाबदेह बनाने के लिए जाने जाने वाले पंजाब के युवा सांसद राघव चड्ढा की शीतकालीन सत्र में 100 फीसदी उपस्थिति रही है। इसके बाद उन्होंने जनता के लिए एक 'रिपोर्ट कार्ड' जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications