आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में श्री आनंदपुर साहिब को 'हेरिटेज सिटी' का दर्जा देने की उठाई मांग
चड्ढा ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि श्री आनंदपुर साहिब को 'हेरिटेज सिटी' का दर्जा देकर इसे विश्व प्रसिद्ध विरासत शहर बनाने के लिए विशेष फंड देकर सरकार इसके विकास के लिए क्या कदम उठा रही है?

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पंजाब से राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने राज्यसभा में सिख इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण शहर श्री आनंदपुर साहिब के विकास का मुद्दा उठाया और इसे 'हेरिटेज सिटी का दर्जा देने की मांग की।
गुरुवार को संसद में प्रश्नकाल के दौरान आप सांसद ने कहा कि यह मामला देश-दुनिया में बसे करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है। पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब में स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब वह पवित्र स्थान है जहां श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ का स्थापना की थी। हर साल यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु साहिब के दर्शन करने आते हैं। यहां होला मोहल्ला भी धूमधाम से मनाया जाता है जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं।
चड्ढा ने केंद्र सरकार से सवाल किया कि श्री आनंदपुर साहिब को 'हेरिटेज सिटी' का दर्जा देकर इसे विश्व प्रसिद्ध विरासत शहर बनाने के लिए विशेष फंड देकर सरकार इसके विकास के लिए क्या कदम उठा रही है? उनके सवाल के जवाब में केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री किशन रेड्डी ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके प्रस्ताव पर ध्यान देगी।
यह भी पढ़ें- 'सावधानी इलाज से बेहतर' के सिद्धांत पर चलते हुए चीन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए: राघव चड्ढा
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
AAP vs Raghav Chadha: केजरीवाल के सिपाही या मोदी के मुरीद? राघव चड्ढा की चुप्पी पर आम आदमी पार्टी का तीखा हमला -
Raghav Chadha Controversy: 'डरपोक नेता देश की लड़ाई नहीं लड़ सकते!', अनुराग ढांडा का राघव चड्ढा को 'खुला चैलेंज' -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Raghav Chadha के सपोर्ट में उतरीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू! बोलीं- 'हम आपके साथ जुड़ना चाहेंगे' -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'घायल हूं इसलिए घातक हूं' Raghav Chadha ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications