'मोदी के फरमान से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा देश', रामपुर में बोले संजय सिंह

रामपुर पहुंचे आप राज्यसभा सांसद ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि हम जेल जाने से नहीं डरते। यह देश मोदी के फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा।

UP News: रारामपुर पहुंचे आप राज्यसभा सांसद ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि हम जेल जाने से नहीं डरते। यह देश मोदी के फरमान से नहीं बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलेगा।

Sanjay Singh

रामपुर की स्वार नगर पालिका में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हाजी तौसीफ अंसारी के साथ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की एक जनसभा आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली मॉडल देश के कोने कोने में पहुंच रहा
संजय सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल का मॉडल देश के कोने कोने में जा रहा है, जिससे बीजेपी बुरी तरह बौखला गई है। इसलिए बीजेपी अपनी तोता मैना एजेंसियों (ED-CBI) का दुरुपयोग करते हुए आप नेताओं के पीछे पड़ी है, लेकिन भाजपाई यह भूल रहे हैं कि हम आंदोलनों की भट्ठी में तपकर राजनीति में आए हैं। जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं। जल्द हिंदुस्तान की आवाम पूरे देश से भाजपा का सफाया झाड़ू से करेगी।जैसे दिल्ली और पंजाब में किया है।

निकाय चुनाव में सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

प्रदेश प्रवक्ता एवं रामपुर जिला प्रभारी फैसल लाला ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। हमारे प्रत्याशी जीते तो उत्तर प्रदेश की नगर पालिकाओं को दिल्ली मॉडल की तर्ज पर चलाकर दिखाएगें। आसिफ मियां, मोहम्मद हैदर, अंसार अहमद, डॉ. नाज ने सभा को सम्बोधित कर आम आदमी पार्टी की नीतियां गिनाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+