सुप्रीम कोर्ट का फैसला 3 करोड़ पंजाबियों की जीत है: आप नेता कंग

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को बजट सत्र चलाने की अनुमति मिलने के फैसले पर आप प्रवक्ता कंग ने कहा कि यह 3 करोड़ पंजाबियों की जीत है।

punjab government

चंडीगढ़: सुप्रीम कोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को बजट सत्र चलाने की अनुमति दे दी गई है। इस पर आप प्रवक्ता मलविंदर कंग ने ऐसे 3 करोड़ पंजाबियों की जीत बताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'माननीय सुप्रीम कोर्ट का आज का फैसला 3 करोड़ पंजाबियों की जीत है। हम राज्यपाल के राजनीतिक रूप से प्रेरित निरंकुशता पर निर्वाचित सरकार के वर्चस्व को बनाए रखने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के प्रति अपना गहरा आभार व्यक्त करते हैं।'

उन्होंने कहा कि आज माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को बजट सत्र चलाने की अनुमति दे दी है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र का हनन होने से बचा लिया है। एक तरफ यह जनशक्ति की जीत है। दूसरी ओर, हमारे देश में विधायिका, नौकरशाही और न्यायपालिका के बीच संतुलन बनाए रखने में माननीय न्यायालयों के योगदान को एक बार फिर रेखांकित किया गया है। माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब कैबिनेट द्वारा बुलाए गए बजट सत्र पर मुहर लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+